जामताड़ा, अप्रैल 17 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि।करमाटांड़ के अंबेडकर चौक से सीताकाटा रेलवे फाटक तक प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर राज्य कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। भूमि अधिग्रहण के लिए 41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने से वर्षों से अटकी योजना का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने इस गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान जामताड़ा-करमाटांड़-लहरजोरी मुख्य सड़क पर सीताकाटा के समीप यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। खासकर एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते ...