जामताड़ा, जनवरी 29 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाझरिया गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास किया। चोर दुकान में घुसने के लिए वेंटिलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते अगल-बगल के लोग जाग गए और बड़ी घटना होने से बच गई। ग्रामीणों को चोरी का अंदेशा होते ही उन्होंने शोर-शराबा शुरू कर दिया। हो-हल्ला सुनते ही अपराधी घबरा गए और चोरी को अंजाम दिए बिना ही मौके से फरार हो गए। लोगों की सतर्कता के कारण दुकान में रखे कीमती आभूषण सुरक्षित रह गए। घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वेंटिलेटर का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि अज्ञात अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.