जामताड़ा, मार्च 6 -- करमाटांड़:बाल संरक्षण व बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करमाटांड़, प्रतिनिधि।करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में शुक्रवार को बाल संरक्षण एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार ने की। मौके पर अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने कहा कि 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। कई बार बच्चे नशे, गलत संगत या प्यार-मोहब्बत के चक्कर में पढ़ाई से भटककर गलत रास्ते पर चले जाते हैं। ऐसे बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाल विवाह की घटनाएं अब भी देखने को मिलती हैं, जिस पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। कानून के अनुसार ...