करमपुर में खेलों का नया ठिकाना तैयार,उद्घाटन का इंतजार
गाजीपुर, सितम्बर 7 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिस छोटे से गांव करमपुर ने हॉकी के मैदान से देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए, वहां अब खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की तैयारी पूरी हो गई है। मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम परिसर में करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो चुका है। अब खिलाड़ियों को इसके उद्घाटन का इंतजार है। करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस कॉम्प्लेक्स में बास्केटबॉल, बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों की सुविधाएं विकसित की गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के जिम और मल्टीस्पोर्ट सुविधाओं से लैस इस परिसर के शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को वर्षभर आधुनिक संसाधनों के साथ प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। करमपुर में खेल प्रतिभाओं को निखारने की नींव वर्ष 1983 में स्वर्गीय ठाकुर तेज बहादुर सिंह ने रखी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.