गाजीपुर, जुलाई 26 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करमपुर गांव के उभरते हॉकी खिलाड़ी रोमित पाल और प्रहलाद राजभर ने भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित एफआईएच यूथ हॉकी-5एस एशियाई चैंपियनशिप-2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में रोमित पाल ने फाइनल के पांचवें मिनट में शानदार गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई, जबकि पूरे टूर्नामेंट में प्रहलाद राजभर ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह भी पढ़ें- खेल : पाक को पस्त कर भारतीय पुरुष टीम बनी चैंपियन, महिलाओं को रजत फाइनल में कप्तान केतन कुशवाहा और शाहरुख अली ने भी एक-एक गो...