करमपुर ए ने जीता खिताब, गाजीपुर को 6-0 से हराया
गाजीपुर, अगस्त 29 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, करमपुर में जिला स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपियन राजकुमार पाल ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी के प्रति अपने जुनून और प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में भुजहुआ ने करमपुर बी को 5-3 से पराजित किया। दूसरे मैच में गाजीपुर बी ने सादात को 1-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में गाजीपुर ने भुजहुआ को 1-0 से हराया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस चौथे मैच में करमपुर ए ने गाजीपुर बी को 2-0 से मात देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.