साहिबगंज, अप्रैल 26 -- साहिबगंज। जिला मुख्यालय से करीब चार किमी दूर करमपहाड़ स्थित है । आदिम पहाड़िया जनजाति बाहुल इस गांव में करीब 50 परिवार पहाड़िया परिवार रहते हैं। यहां आज भी पीने का पानी मयस्सर नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते कुछ माह पहले निवर्तमान डीसी हेमंत सती स्वयं इस गांव का दौरा कर जल प्रबंधन का समाधान करने के निर्देश दिये थे। उनके निर्देश पर ही इस गांव में ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए जल मीनार बनाने का काम शुरू किया गया। लेकिन कई माह के बाद भी जल मीनार आधा अधूरा पड़ा है। ग्राम प्रधान प्रेम कुमार मालतो ने बताया कि इस जल मीनार के बन जाने से पहाड़िया ग्रामीणों को पीने का पानी मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- करमपहाड़ पहाड़िया गांव में पेयजल के लिए हाहाकार इसके लिए हम लोग ठेकेदार से लेकर संबंधित विभाग के इंजीनियर को बोलते बोलते थक ग...