करमन टोल प्लाजा पर रात में वाहनों की कतार लग रही
फरीदाबाद, मई 11 -- पलवल, अजित कुमार। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित करमन टोल प्लाजा पर शाम ढलते ही लंबा जाम लगने से वाहनों की कतार लग रही है। भारी वाहनों की जांच, बढ़ता ट्रैफिक दबाव और धीमा फास्टैग सिस्टम जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। रोजाना हजारों वाहन घंटों तक जाम में फंस रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
वाहनों की निकासी के लिए 16 लेन करमन टोल से रोजाना करीब 35 से 40 हजार वाहन गुजरते हैं। दिनभर यातायात सामान्य रहने के बाद शाम के समय यहां अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। अंधेरा होते ही टोल प्लाजा के दोनों ओर लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। कई बार वाहन चालकों को आधा-आधा घंटा तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली, आगरा और कोसी की ओर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.