रांची, मार्च 5 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के करमटोली स्थित अप्पा टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार को आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते टेंट हाउस में रखा सामान धू-धूकर जलने लगा। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही मुहल्ले के युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग की लपटों को आसपास के घरों में फैलने से रोका। काफी मशक्कत के बाद, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बत...