रांची, अप्रैल 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पथ निर्माण विभाग के दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर सहित कई अहम प्रस्तावों पर स्वीकृति मिल सकती है। उक्त दोनों फ्लाईओवर राजधानी रांची के करमटोली व अरगोड़ा में प्रस्तावित है। राजधानी रांची में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में उक्त दोनों महत्वपूर्ण फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव है, जिसे पूर्व में ही योजना प्राधिकृत समिति से स्वीकृति मिल गई है। दोनों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब एक हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। पहला फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 3.804 किलोमीटर होगी और अनुमानित लागत 469.62 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित फ्लाईओवर बनने से अरगोड़ा चौक, पुराना अरगोड़ा चौक तथा अरगोड़ा-कटहल मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.