करमचंद भगत कॉलेज में स्नातक की परीक्षा शुरू
रांची, अगस्त 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो में स्नातक सेमेस्टर-7 की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संचालित हो रही है। केंद्र अधीक्षक डॉ. प्रसेनजित मुखर्जी ने कहा कि कॉलेज में कदाचारमुक्त और अनुशासित परीक्षा कराना जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से परीक्षा सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.