करबला मैदान में उमड़ा सैलाब, हजारों नमाजियों ने अदा की बकरीद की नमाज
अररिया, मई 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। कुर्बानी, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पर्व बकरीद गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय कर्बला मैदान में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां हजारों नमाजियों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। स्थानीय कर्बला मैदान पूरी तरह मेले में तब्दील नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बकरीद को लेकर खास उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- समाज में नफरत नहीं मोहब्ब्त व भाईचारिगी की जरूरत: इमाम चिलचिलाती धूप के बावजूद नमाजियों के चेहरे पर कहीं कोई शिकन नहीं दिखी। नमाज अदा कराने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.