फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के करबला में आगजनी करने वाले शातिर को आखिरकार पुलिस ने धर दबोच लिया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। विभिन्न थानों में शातिर शिवम के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले सप्ताह नगला वजीर स्थित करबला में आगजनी की घटना हुयी थी। इसको लेकर मुस्लिम संगठनों में नाराजगी थी। करबला में मजार को क्षतिग्रस्त कर ताजियों में भी आग लगा दी गई थी। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू की जिसमें कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी शिवम का नाम सामने आया। मऊदरवाजा पुलिस की टीम शनिवार की रात गश्त पर थी। उसी दौरान शिवम को देशी तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। शिवम ने पूछताछ में बताया कि नगला वजीर में जो करबला है उसी मे आग लगायी है। थानाध्यक्ष अजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.