अल्मोड़ा, अप्रैल 23 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। फायर स्टेशन को रात करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली कि करबला मस्जिद के जंगल में आग धधक गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी के निर्देशन में दमकल की टीम तत्काल पूरी तैयारी के साथ मौके पर रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि लोधिया क्षेत्रांतर्गत जंगल का एक बड़ा हिस्सा आग की चपेट में था और लपटें विकराल रूप ले रही थीं। अग्निशमन दल ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और मल्टीपर्पज फायर इवेक्युएटर से पंपिंग शुरू की। एक होजरील की सहायता से टीम ने आग पर चारों तरफ से पानी की बौछार की। करीब की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। टीम में गिरीश धारियाल, हरि सिंह, जीवन जोशी, पूजा थापा, मनीषा गोस्वामी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.