सासाराम, मार्च 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के करपुरवा में महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन की तरफ से डीएचईडब्लू आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी दी। प्रशासन द्वारा संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, प्रताड़ना या आपातकालीन स्थिति में महिलाएं टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...