जहानाबाद, सितम्बर 29 -- अरवल, निज प्रतिनिधि श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश पर मंगलवार को धावादल ने करपी बस स्टैंड स्थित सोनू-मोनू किराना स्टोर से एक बाल श्रमिक मो. दिलसान आलम को मुक्त कराया। कार्रवाई श्रम अधीक्षक की अध्यक्षता में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों एवं करपी थाना पुलिस के सहयोग से की गई। मुक्त कराए गए बाल श्रमिक को तत्काल सहायता राशि का भुगतान कर जिला बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया। वहीं दोषी नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। नियोजक से बाल श्रमिक पुनर्वास-सह-कल्याण कोष में 20 हजार रुपये मुआवजा जमा कराने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- मखदुमपुर बाजार से बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...