जहानाबाद, मई 9 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित करपी पंचायत के वार्ड नंबर 7 में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप धारण कर चुका है। पानी की समस्या से परेशान लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद असलम मंसूरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत मोहल्ले में नल-जल योजना के लिए पाइप बिछाया गया था, लेकिन पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।
पानी की आपूर्ति की समस्या उन्होंने बताया कि पानी टंकी प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित है, जिसकी दूरी वार्ड नंबर 7 से काफी अधिक है। दूरी अधिक होने के कारण मोहल्ले तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता है। परिणामस्वरूप लोगों के समक्ष पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मोहल्ले में गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.