वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी। धर्म सम्राट करपात्रीजी महाराज के शिक्षा नीति संबंधी अधिकाधिक भाव नई शिक्षा नीति में शामिल किए गए हैं। करपात्रीजी के भावों के प्रभावी विस्तार के बारे में प्रदेश के 15 विश्वविद्यालयों के कुलपति काशी में मंथन करेंगे। यह मंथन करपात्रीजी की 119वीं जयंती पर दुर्गाकुंड के धर्मसंघ शिक्षा मंडल में होने वाले सप्ताहव्यापी प्राकट्योत्सव के दौरान होगा। यह जानकारी धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी ने रविवार को आयोजन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि 11 से 17 अगस्त तक प्राकट्योत्सव में विविध आयोजन होंगे। कुलपति सम्मेलन 16 अगस्त को होगा। इस सम्मेलन का केंद्रीय विषय 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्वामी करपात्री का शिक्षण दर्शन' रखा गया है। इसमें प्रदेश के 15 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के अला...