बरेली, अगस्त 25 -- फतेहगंज पश्चिमी। कैथोला बेनीराम निवासी करन गंगवार को अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह पटेल की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। करन गंगवार ने बताया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...