कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर। प्रयागराज से कौशांबी को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित बौद्ध सर्किट फोरलेन सड़क परियोजना में गुरुवार प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। सरायअकिल क्षेत्र के करन चौराहे के पास सड़क निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया।मौके पर एसडीएम चायल अरुण कुमार भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। अतिक्रमण की वजह से फोरलेन का काम लंबे समय से बाधित था। लगातार अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन कब्जाधारक अपनी जिद पर अड़े हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.