नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता कनॉट प्लेस स्थित करनैल सिंह स्टेडियम का कायाकल्प उत्तर रेलवे खेल संघ, भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) और एनबीसीसी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। 6 करोड़ से होने वाले इस कायाकल्प के लिए मंगलवार को महाप्रबंधक के सम्मेलन कक्ष में उनके बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह साझेदारी राजधानी में एथलेटिक उत्कृष्टता के ऐतिहासिक केंद्र, प्रतिष्ठित करनैल सिंह स्टेडियम को आधुनिक बनाने पर केंद्रित है। इसके तहत स्टेडियम को रात के समय प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी मैचों के आयोजन के लिए सक्षम बनाया जाएगा। बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए साल भर उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पूरी सुविधा को वातानुकूलित किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.