गोंडा, अप्रैल 7 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकायों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले में नगर पालिका परिषद करनैलगंज में सभासद के वार्ड 16 और 25 के लिए भी उपचुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक चुनाव निर्धारित समय-सारिणी तय कर दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की गई है। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान पांच मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद सात मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर...