गोंडा, अप्रैल 8 -- ​करनैलगंज । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पावर हाउस के सामने मंगलवार की रात करीब 12 बजे को तेज रफ्तार डंपर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। ​जानकारी के मुताबिक चालक अंकित पिकअप लेकर मंडी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पावर हाउस के समीप पहुँचा, गोंडा की तरफ से आ रहे एक डंपर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, डंपर का चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा।​हादसे के समय पिकअप चालक अ...