गोंडा, अप्रैल 15 -- करनैलगंज (गोंडा) , संवाददाता। कोतवाली के निकट मंगलवार की देर रात दुकान के सामने टीन शेड के नीचे खड़ी एक बाइक में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से पास की किराना दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, वहीं दुकान में रखा सामान भी जल गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से आग पर काबू पाया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, करनैलगंज तहसील मोड़ स्थित चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार के मालिक ने रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी की थी। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में आग, लाखों का नुकसान रात करीब 8:30 बजे बाइक से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, तेज हवा के झोंकों ने आग को विकराल बना दिया। चंद मिनटों में ही आग...