करनैलगंज पालिका में सभासद के दो पदों पर होगा उपचुनाव, 5 मई को मतदान
गोंडा, अप्रैल 7 -- सच्चिदानंद शुक्ल/गोण्डा । उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने निकायों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले में नगर पालिका परिषद करनैलगंज के सभासद के दो पदों के लिए भी उपचुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक यह चुनाव निर्धारित समय - सारिणी के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की गई है। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।मतदान 5 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद 7 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।जिला प्रशासन ने सभी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.