गोंडा, मई 7 -- ​करनैलगंज,गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नगर पालिका परिषद करनैलगंज के दो वार्डों के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के रणनीतिक कौशल की बदौलत सपा ने वार्ड संख्या 16 और 25 के सभासद पद पर कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 25 में साजिद सिद्दीकी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 438 मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया, जो इस उपचुनाव की सबसे बड़ी जीत रही। वहीं वार्ड नंबर 16 में परवेज आलम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 52 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया।पूरे उपचुनाव अभियान की कमान पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने संभाली थी। उनके साथ पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद और नगर अध्यक्ष जमी़ल अहमद राइनी ने सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लाम...