गोंडा, मार्च 19 -- गोण्डा। करनैलगंज कोतवाली के बटौरा बख्तावर गांव निवासी श्रीचंद तिवारी की 19 फरवरी को बाइक चोरी हो गई थी। तहरीर देने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। श्रीचंद तिवारी ने 18 मार्च को आईजी कार्यालय में शिकायत की। आईजी ने जांच कराई, जिसमें पाया गया कि शिकायत को रजिस्टर में भी दर्ज नहीं किया गया था। जिस पर कोतवाल के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आईजी के लगातार पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.