गोंडा, जून 17 -- करनैलगंज, संवाददाता। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा जनहित की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के संबंध में प्रस्ताव सौंपे। विधायक ने सरयू नदी में ड्रेजिंग कार्य कराए जाने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण की मांग उठाई। इनमें दुरौनी-तिवारी बाजार-बनुआ उत्तरी भवानी मां बाराही देवी मार्ग, भौरीगंज-तुलसी जन्मस्थली राजापुर-नन्दौर मार्ग, पसका-इकनिया मांझा-सोनौली-मोहम्मदपुर मार्ग, लखनऊ-गोंडा मार्ग से सकरौरा मार्ग तथा चकरौत-कड़रू-आटा-अकोहरी बंधा मार्ग शामिल हैं। उन्होंने विकासखंड परसपुर एवं करनैलगंज में नवीन राजकीय पशु चिकित्सालयों के निर्माण, ग्राम...