चाईबासा, अप्रैल 1 -- चाईबासा । करने वाले श्याम, करने वाले श्याम समूह के सदस्यों की एक बैठक अमला टोला स्थित हनुमान मंदिर में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा श्याम का चतुर्थ वार्षिक उत्सव इस वर्ष 10 मई को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बाबा श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। अमला टोला स्थित मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में उत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गईं।समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा श्याम के आशीर्वाद से यह हमारा चौथा वर्ष है। हम इस वार्षिक उत्सव को पिछले वर्षों की तुलना में और भी भव्य और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.