देवघर, अप्रैल 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर करनीबाग अवस्थित संत जेवियर स्कूल के समीप बुधवार अपराह्न तीन बजे तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क किनारे खड़े फल के ठेले में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के दौरान ठेले में रखे फल सड़क पर बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो की गति काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिस कारण दुर्घटना हुई। हादसे में फल विक्रेता जलधर मंडल, ऑटो चालक गोवर्धन सहित पांच लोग घायल हैं। घायलों में झाझा निवासी दिगंबर पांडेय, रानगामाती निवासी काजल देवी और सुगाबथान निवासी प्रसादी नाई शामिल है। यह भी पढ़ें- टावर चौक के पास ऑटो-टोटो में टक्कर, सात घायल घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.