मेरठ, जून 27 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में 82 वर्षीय विजयपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निक्की पुत्र शैलेन्द्र और सागर पुत्र राजीव के रूप में हुई है। जो मृतक के सगे पौते हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद दोनों आरोपी हरिद्वार चले गए थे और लौटते समय सरूरपुर क्षेत्र में उन्हें तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि थाना सरूरपुर पुलिस और सर्विलांस टीम पिछले दो दिनों से आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, भाला, घटना में प्रयुक्त बाइक व एक कार बरामद करने का दावा किया है。 यह भी पढ़ें- 20 बीघे जमीन के विवाद में...