मेरठ, मई 22 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बपारसी मोड़ के पास कीटनाशक सल्फर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान कई वाहन उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घंटों जाम की स्थित बनी रही। ट्रक हटने के बाद यातायात सुचारू हुआ। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मेरठ की ओर से करनाल जा रहा ट्रक बपारसी मोड़ पर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। उसी समय सामने से आ रहे वाहन चालकों ने सतर्कता दिखाते हुए अपने वाहन रोक लिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- करनाल हाईवे पर पलटा कीटनाशक से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला ट्रक में कीटनाशक सल्फर भरा हुआ था, जिसे मेरठ से करनाल ले जाया जा रहा था। ट्...