आरा, मार्च 28 -- शाहपुर। करनामेपुर बाजार स्थित पोखरा से भव्य रामनवमी जुलूस निकला, जो करनामेपुर वंशीपुर रोड, ईश्वरपुरा रोड, भीमपट्टी मोड़, महुआर रोड, रमदतही, परसौंडा सहित जगहों पर हाथी, घोड़े-बैंड बाजे का काफिले के बीच हजारों-हजार वाहन के काफिले के बीच निकला। भाजपा नेता दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में हजारों-हजार रामभक्त गणमान्य लोगों ने जयकारे के साथ राम की अद्भुत लीला व झांकी निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभुशरण मिश्र, तारक नाथ दूबे, लक्ष्मण तिवारी, बब्लू मिश्र, लोकी मिश्र, जीतेन्द्र मिश्र, संजय मिश्र, उमेश मिश्र, नारद मिश्र सहित गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.