आरा, जून 9 -- शाहपुर। करनामेपुर बाजार में नाली नहीं बनने से हो रही परेशानी को लेकर मनरेगा की टीम ने कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि पूरे बाजार से नाली से पानी निकासी की जांच पड़ताल की गई। कैसे किस तरह से पानी की निकासी की जाए कि लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े। साथ ही आम लोगों को इससे सहूलियत हो। इस पर चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश मिश्र, मुखिया प्रतिनिध विष्णु, बबलू मिश्र, छोटू शास्त्री, अक्षयबर मिश्र, लोकी मिश्र, जीतेन्द्र मिश्र, भुअर पांडेय, सोनू राय, पीटीएस मनु सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे। यह भी पढ़ें- करनामेपुर बाजार में नाली निर्माण को लेकर स्थल जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...