गोंडा, सितम्बर 28 -- गोण्डा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र, गोपालग्राम की ओर से कंपोजिट विद्यालय करनपुर, परसपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. सुधांशु और राहुल शुक्ला ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। उन्होंने नियमित सफाई, कूड़े के उचित निस्तारण और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर जागरूक किया। कार्यक्रम में शिक्षक अरुण कुमार शुक्ला, उषा सिंह, ज्योति वर्मा और ग्राम प्रधान अंकित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छ विद्यालय और स्वस्थ समाज का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...