मुरादाबाद, मार्च 1 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर स्थित संत निरंकारी मिशन की शाखा करनपुर चौराहा पर रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी चंद्रप्रकाश उर्फ नीटू चौहान ,जिला संयोजक रामनाथ सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया, सर्वप्रथम ग्राम प्रधान करनपुर रेखा देवी ने रक्तदान देकर शुभारंभ किया ,इस शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय जिला चिकित्सालय की टीम ने अपनी सेवाएं दीं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...