करनपुर में मुख्यमंत्री योगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी
बदायूं, जून 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह फिलहाल दिल्ली में रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के करनपुर गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति खुद को प्रभु दयाल बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह गोकशी के मुद्दे का जिक्र करते हुए सरकार पर भी टिप्पणी कर रहा है। इसके अलावा वह खुलेआम चुनौती भरे अंदाज में बातें करते हुए किसी भी कार्रवाई से बेखौफ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.