बुलंदशहर, जनवरी 4 -- करनपुर कला राजवाहा की पटरी कट जाने से कई किसानों की खेती जलमग्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करनपुर निवासी राकेश राणा ने बताया कि गांव करनपुर से मलकपुर रोड के मध्य राजवाहा की पटरी कट जाने से कई किसानों के लगभग 15 बीघा मे खड़ी गेहूं, सरसों, गन्ना की फसल मे 3 से 4 फिट पानी भर गया। जिससे फसलों को क्षति हुई है। किसानों ने सिचाई विभाग के पतरोल को राजवाहा की पटरी काटने की सूचना दी। सिंचाई विभाग के कर्मचारी पटरी की मरम्मत की जा रही है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.