करनडीह में बत्तख बचाने में दो कारों में टक्कर, सड़क पर हंगामा
जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- सुंदरनगर थाना क्षेत्र के करनडीह रोड पर रविवार दोपहर एक बत्तख को बचाने में दो कारों में टक्कर हो गई। इससे मेन रोड पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि सड़क पर बत्तख को गुजरते देख ओडिशा नंबर वाली कार के चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी। इसी दौरान पीछे से आ रही चक्रधरपुर मंडल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की कार ने आगे खड़ी कार में टक्कर मार दी। इससे आगे वाली कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार में बैठे लोग भड़क उठे। सड़क पर हंगामा होने से स्थानीय लोग एकत्र हो गए और क्षतिग्रस्त कार मालिक को हर्जाना देने की मांग करने लगे। लोग रेलवे पदाधिकारी के साथ थाना भी गए। सूचना पाकर परसूडीह पुलिस और टाटानगर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया।पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.