करनडीह में गंदे पानी के बहाव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ग्राम सभा में नाली जाम करने की चेतावनी
जमशेदपुर, जून 4 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के करनडीह ग्राम पंचायत में परसुडीह गौरी भवन से लेकर करनडीह रेलवे फाटक के बीच बने मकानों और बहुमंजिला इमारतों से निकलने वाले गंदे पानी के बहाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस गंभीर समस्या को लेकर 2 जून 2026 को करनडीह लाइनटोला में केन्दु पेड़ के नीचे ग्राम प्रधान (माझी बाबा) सालखू सोरेन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में उत्तरी करनडीह की मुखिया श्रीमती सीनी सोरेन, दक्षिणी करनडीह की मुखिया श्रीमती सरस्वती टुडू और कई वरिष्ठ व सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा में इस बात पर गहन विचार-विमर्श किया गया कि रेलवे लाइन के बगल से बहने वाली नाली के जरिए मल-मूत्र युक्त गंदा पानी खुले में बह रहा है। यह दूषित पानी सीधे करनडीह लाइन टोला की सड़क से होते हुए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.