करनडीह में गंदे पानी के बहाव से आक्रोश, ग्रामीणों ने नाली की जाम
जमशेदपुर, जून 30 -- मंगलवार को माझी बाबा सलखू सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने करनडीह रेलवे फाटक दुर्गा पूजा मंडप के पास नाली को पूरी तरह जाम कर दिया। दरअसल, परसुडीह से करनडीह के लाइनटोला, धरमटोला और दुखुटोला में फ्लैटों से निकलने वाले मल-मूत्र और गंदे पानी ने खेती योग्य जमीन को दलदल बना दिया है, जिससे तालाब का पानी भी दूषित हो गया। इस गंभीर समस्या से परेशान होकर 'हुल दिवस' पर महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर विरोध का नया हुल शुरू किया और नाली जाम कर अपना आक्रोश जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.