भदोही, जुलाई 15 -- भदोही, संवाददाता। आयकर कार्यालय भदोही द्वारा करदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विशेष कैंप का आयोजन हुआ। इसमें बकाया मांग एवं शिकायत निस्तारण संबंधित जानकारी दी गई। विशेष जागरूकता कैंप 31 जुलाई तक चलेगा।इस दौरान आयकर अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि मुख्य आयकर आयुक्त इलाहाबाद मीनाक्षी सिंह एवं प्रधान आयकर आयुक्त इलाहाबाद के निर्देशन मे बुधवार से विशेष बकाया मांग एवं शिकायत निवारण कैम्प का आयोजन किया गया है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य आयकरदाताओ की लंबित समस्याओ का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाना तथा करदाताओं के मध्य पारदर्शी व सुगम संबाद स्थापित करना ह। बकाया मांग से सम्बंधित त्रुटिपूर्ण मामलों, आयकर रिफंड में विलम्ब, रेक्टिफिकेशन आवेदनों के लंबित मामलों, पैन से सम्बंधित तकनीकी समस्याओ का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें...