करदाताओं को दिक्कतों को दूर करेगा नया आयकर अधिनियम
गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को नए आयकर अधिनियम, 2025 विषय पर आउटरीच कार्यक्रम किया गया। गोरखपुर समेत आसपास के जिलों से व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर सलाहकार और करदाताओं को नए आयकर अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता संयुक्त आयकर आयुक्त रजत सेन ने कहा कि नया आयकर अधिनियम करदाताओं के लिए व्यवस्था को अधिक आसान, स्पष्ट और पारदर्शी बनाएगा। रजत सेन ने कहा कि नए प्रावधानों से कर अनुपालन की प्रक्रिया सरल होगी और करदाताओं को कम जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने करदाताओं से समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने और डिजिटल सेवाओं का अधिक उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर आयुक्त (अपील) एएन मिश्रा ने की। इस दौरान करदाताओं और कर पेशेवरों की जिज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.