करती हूं मैं तो प्यार सिर्फ संडे को...पर भीड़ हुई बेकाबू, महिला कलाकारों से अभद्रता, पुलिस ने भांजी लाठी
कुलपहाड़ (महोबा), अक्टूबर 4 -- Mahoba News: महोबा जिले के जलविहार महोत्सव में आयोजित आर्केस्ट्रा में फिल्मी गीतों पर महिला कलाकारों की प्रस्तुतियों पर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नौ दिवसीय जलविहार महोत्सव कार्यक्रम के समापन के मौके पर शनिवार रात आर्केस्ट्रा का आयोजन था। दिल्ली से महिला कलाकारों के आने की सूचना पर अच्छी-खासी भीड़ जुट गई। करती हूं मैं तो प्यार सिर्फ संडे को..इस गाने पर महिला कलाकारों ने नृत्य शुरू किया तो कुछ शरारतीतत्व मंच पर चढ़ने लगे। अचानक भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने लाठी चलानी शुरू कर दी। काफी देर बाद स्थिति नियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.