करतला चौराहा से आगे साइकिलसवार को वाहन ने रौंदा, मौत
एटा, मई 27 -- करतला चौराहा पर साइकिल सवार को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना बागवाला के गांव करतला निवासी राजकुमार (55) पुत्र झल्लू सिंह बुधवार सुबह किसी काम से साइकिल से जा रहे थे। करतला चौराहा से एक स्कूल के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में राजकुमार ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन शव को गांव ले आए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.