करतब दिखाने का वीडियो वायरल होने पर की गई कार्रवाई
गाजीपुर, जून 29 -- जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार में 10वीं मोहर्रम पर धार्मिक जुलूस के दौरान नियम कानून का उल्लंघन करते हुए तलवार का करतब दिखाया। करतब दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने चिन्हित व्यक्तियों को हिदायत दी। साथ ही फिरोज पुत्र सुल्तान, मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद अख्तर पुत्र मोहम्मद अरमान आलम पुत्र इम्तियाज निवासी पतखौलिया वार्ड नम्बर 5 के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक ध्वज गिराने का वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.