गिरडीह, मार्च 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा के रहनेवाले रंजीत कुमार गुप्ता के पुत्र करण सेठ ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। करण को 333 रैंक मिला है। फिलवक्त करण सेठ दिल्ली में पीएसयू के पावर ग्रिड में जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वे शुक्रवार को ड्यूटी में थे। इसी दौरान रिजल्ट निकला और ऑफिस से ही जश्न शुरु हो गया। यूपीएससी में सफल होने की जानकारी मिलते ही दिल्ली में दोस्तों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। करण ऑफिस से जैसी ही दिल्ली के राजेंद्रनगर आवास पर पहुंचा उसके दोस्त प्रियांशु, हर्षित, अमित, मोनू, आदित्य यादव, जानवी सिंह, हनीजीत आदि ने करण का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उसे बूके देकर और गुलाल लगाकर उसे बधाई दी। ढ़ोल बाजे पर दोस्तों ने डांस करके खुशी का इजहार किया। करण की सफलता पर पचंबा में भी परिवारवाल...