नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। अब करण का झूठ शांतिनिकेतन में एक बड़ा तूफान लाने वाला है। गौतम की भेजी हुई तस्वीरों के बाद तुलसी को साफ हो गया है कि करण उससे झूठ बोल रहा है। तुलसी को इस बात पर हैरानी है कि करण ने बा की झूठी कसम खाई है। तुलसी नंदिनी के पास जाती है और उसे वो तस्वीर दिखाती है जो उसे गौतम ने भेजी है। तस्वीर देखने के बाद नंदिनी कहती है कि साफ हो गया है कि करण उससे झूठ बोल रहा है।तुलसी ने नंदिनी को दिखाई करण की तस्वीर तुलसी नंदिनी को वादा करती है कि अगर करण गलत होगा तो उसका साथ ना देकर अपनी बहू का साथ देगी। इस बात पर नंदिनी तुलसी को कहती है कि उसे तो कभी करण गलत लगता ही नहीं है। वो कहती है कि अगर करण गलत भी होगा तो वो कभी ये बात मानेगी ही नहीं। तुलस...