नई दिल्ली, मार्च 13 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करणी सेना सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह, कई पदाधिकारियों समेत 20 लोगों को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। संदीप सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ के कार्यक्रम के दौरान सीएमएस में विरोध प्रदर्शन व उनसे सवाल करने के मकसद से गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। दरअसल, राजनाथ सिंह के सामने प्रदर्शन की तैयारी थी। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। रणी सेना सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया चूंकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हमारे सांसद हैं। दो दिन का उनका लखनऊ में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए उनसे मिलकर यूजीसी बिल को लेकर कुछ सवाल पूछना चाहते थे। उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को कोई प्रदर्शन नहीं करना था। गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.