मिर्जापुर, जून 10 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शनि सिंह ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। वे पुरानी वीआईपी से मंदिर पहुंचे। यहां तीर्थ पुरोहित ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इसके बाद गणेश द्वार होते हुए मां के गर्भगृह में प्रवेश कर विधि विधान पूर्वक मां का दर्शन पूजन अर्चन कर मां के चरणों में शीश अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिक्रमा पथ को देखा। भव्य विंध्य कारिडोर देख सराहना की। कहा कि धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य हो रहा है। हिंदुत्व का उत्थान निरंतर जारी है। सुख शांति समृद्धि विश्व व देश व प्रदेश में बना रहे। इनको दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित पंडित अकितेश मिश्रा ने कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...